'सुपरमैन' दीपक हुड्डा का वो करिश्माई कैच, जिसने मैच का रुख बदल दिया
Updated on
20-04-2023 08:41 PM
नई दिल्ली: आईपीएल का क्रेज इस वक्त पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। फैंस अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं सभी टीमें भी अपने फैंस का मनोरंजन करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वहीं आईपीएल 2023 में हर दिन क्लोज मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, जिसने इस लीग का मजा दोगुना कर दिया है। बीते बुधवार को भी राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक टक्कर का मुकाबला देखने को मिला। दोनों ही टीमों के बीच रोचक मैच देखने को मिला। इस मैच में एलएसजी और टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने भी अपने लाजवाब कैच के चलते जमकर सुर्खियां बटोरी।
दीपक हुड्डा ने लपका अविश्वसनीय कैच
राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 19 रन की जरूरत थी। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से यह महत्वपूर्ण ओवर तेज तर्रार गेंदबाज आवेश खान डाल रहे थे। आवेश के ओवर की चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल स्ट्राइक पर थे, जोकि इस समय अच्छी लय में चल रहे हैं। जुरेल ने आवेश की गेंद पर मिड विकेट ओर मिड ऑन के बीच में एक हवाई फायर किया। गेंद को अच्छी हाइट ओर डिस्टेंस भी मिला। लेकिन इतना नहीं कि बाउंड्री पार कर सके। ऐसे में बाउंड्री पर तैनात दीपक हुड्डा ने मैच के दबाव वाली स्थिति में छलांग लगाकर एक गजब का कैच लपक लिया। वह बॉउंड्री रोप के काफी ज्यादा नजदीक थे और उनका पैर रोप पर लग सकता था। लेकिन उन्होंने अपना संतुलन बना कर रखा और एक मैच विनिंग कैच पकड़ लिया। दीपक के इस कैच ने आरआर के खिलाफ लखनऊ को 10 रन से जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बोर्ड पर लगा दिए। काइल मेयर्स (51) समेत कप्तान केएल राहुल (39) और निकोलस पूरन(29) ने भी अच्छी पारी खेली। इसके जवाब में 155 रन के टारगेट का पैसहा करने उतरी राजस्थान 6 विकेट पर 144 रन ही बना पाई और 10 रन से मैच हार गई।
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…