छत्तीसगढ़ की सरकार बाबा गुरू घासीदास के बताएं मार्ग पर चल कर सभी समाज के हित में कार्य कर रही है : विष्णुदेव साय

Updated on 19-12-2025 12:11 PM

दुर्ग। परमपूज्य बाबा गुरू घासीदास की 269वें जयंती के अवसर पर भिलाई सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन में आज आयोजित बाबा गुरू घासीदास जयंती एवं गुरू पर्व कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय सम्मिलित हुए। उन्होंने सतनाम भवन में बाबा गुरू घासीदास जी के गुरू गद्दी का दर्शन एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता के लिए सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, कौशल विकास, अनुसूचित जाति विकास मंत्री  गुरू खुशवंत साहेब, स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री  गजेन्द्र यादव, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, विधायक  डोमन लाल कोर्सेवाड़ा और विधायक  रिकेश सेन उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि समाज के गौरव सभी विधायकों के साथ आज बाबा गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। इन कार्यक्रमों में गुरू खुशवंत साहेब जी उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि 18वीं सदी में जब समाज में छुआछूत और भेदभाव चरम पर था, तब बाबा गुरु घासीदास ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया और “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश देकर मानवता को नई दिशा दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार बाबा गुरु घासीदास के इन्हीं आदर्शों को अपनाते हुए आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार भी हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास के जो भी महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, उनकी शुरुआत डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुई थी, जिन्हें वर्तमान सरकार और अधिक गति दे रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, रामलला दर्शन योजना और किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी जैसी योजनाएं सभी वर्गों के लिए लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है, जिसमें अहिवारा विधायक  कोर्सेवाड़ा को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाया गया है। समाज के विकास के लिए 75 करोड़ रुपए बजट में शामिल किया गया है। समाज के बेटा-बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए सरकार द्वारा 15 लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है। इसी उद्देश्य से जिला मुख्यालय में नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है, ताकि बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर उच्च पदों तक पहुंच सकें। उन्होंने नशाखोरी पर रोक लगाने के लिए कठोर कदम उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि बेरोजगारी दूर करने के लिए नई उद्योग नीति लाई गई है, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस नीति के तहत अब तक करीब 08 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने समाज में शिक्षा, समानता और विकास के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरू घासीदास सेवा समिति की मांगों की जिक्र करते हुए सतनाम भवन सेक्टर-06 भिलाई में डोम निर्माण के लिए 50 लाख रूपए और प्रति वर्ष बाबा गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम आयोजन के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की।

प्रदेश के तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री  गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास के संदेश और उपदेश मनखे-मनखे एक समान को पूरे भाव से जीवन में उतार ले तो सभी सामाजिक बुराईयां समाप्त हो जाएगी। उन्होंने सतनाम के मार्ग पर लोगों से खानी और बानी को सही रखने की सलाह दी। स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में सत्य के मार्ग पर चलते हुए बाबा गुरू घासीदास के बताएं संदेश को जीवन में आत्मसात करने की बाते कही। समारोह को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, विधायक  डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने भी सम्बोधित किया। गुरू घासीदास सेवा समिति सेक्टर-06 भिलाई के अध्यक्ष  भरत लाल कुर्रे ने स्वागत उद्बोधन में समिति की मांगों की ओर मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक  सांवला राम डाहरे, गुरू घासीदास सेवा समिति के अध्यक्ष  भरत लाल कुर्रे, उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला भास्कर एवं अन्य पदाधिकारी, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.