मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ते की 5 वीं किश्त के रूप में 3741हितग्राहियों को जारी की राशि

Updated on 01-09-2023 04:01 PM

कोण्डागांव। बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को अगस्त 2023 के राशि अंतरण एवं आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता योजना हितग्राहियों एवं आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति हेतु प्रथम चरण के सत्यापन उपरांत नियुक्ति आदेश जारी 82 लोगों से चर्चा भी की।

इसके तहत मुख्यमंत्री ने कोण्डागांव के बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों एवं आईटीआई अंतर्गत भर्ती हुए नए अधिकारियों से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए बेरोजगारी भत्ता प्राप्त 3741 हितग्राहियों को 2500 रुपये प्रति हितग्राही के मान से 5 वीं किश्त का भुगतान किया गया।

बेरोजगारी से रोजगार की ओर बढ़ी साक्षी

इस अवसर पर बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले हितग्राही साक्षी नेताम एवं अरुण बंजारे भी मुख्यमंत्री से मुखातिब हुए। जिसमे साक्षी नेताम ने बताया कि मैं लाईवलीहुड कॉलेज में सिलाई का प्रशिक्षण ले रही हूं और आपके कारण अब मुझे बेरोजगारी भत्ता भी प्राप्त कर रही हूँ। जिससे मुझे आने जाने और प्रशिक्षण सामाग्री लेने में सहायता प्राप्त हो रही है। जिससे मैं अब बेरोजगारी से रोजगार की ओर बढ़ रही हूँ। इसके साथ ही साक्षी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया।

सपनों में रंग भरने नवीन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

इस अवसर पर आई टी आई के प्रशिक्षण अधिकारी के लिए चयनित नवीन देवांगन ने मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए कहा कि मैं कोण्डागांव निवासी हूँ मुझे कोण्डागांव में ही प्रशिक्षण अधिकारी आईटीआई बस्तर के रूप में चयन किया गया है। मैं पिछले 5 वर्षों से प्रयास कर रहा था। आपने मेरे सपनों में रंग भर दिया। व्यापम के माध्यम से मुझे नौकरी प्राप्त हुई और आज नियुक्ति पत्रक भी प्राप्त हुआ है। जिसके लिए मैं आपको बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ। जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बहुत शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी पवन नेताम, एपीओ लाइवलीहुड पुनेश्वर वर्मा सहित अन्य अधिकारी  एवं बेरोजगारी भत्ते के हितग्राही उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.