बच्चा आने वाला है, मैच जल्दी खत्म करो... साक्षी धोनी ने लाइव मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से की खास अपील

Updated on 29-04-2024 01:40 PM
चेन्नई: आईपीएल 2024 में रविवार की रात चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबला खेला गया। यह मैच चेन्नई के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर हुआ। चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं। इस मैच के बीच में ही साक्षी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर चेन्नई सुपर किंग्स से खास मांग कर डाली।

साक्षी ने मैच जल्दी खत्म करने को कहा

साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स से मैच जल्दी खत्म करने की मांग की। साक्षी ने बताया कि वह बुआ बनने वाली हैं और इसी वजह से उन्हें जल्दी जाना है। साक्षी धोनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- चेन्नई सुपर किंग्स आज मैच जल्दी खत्म कर दो। बच्चा आने वाला है। संकुचन शुरू हो चुका है। होने वाली बुआ की तरफ से अनुरोध।

शतक से चूके कप्तान रुतुराज

कप्तान रुतुराज गायकवाड़ लगातार दूसरे शतक से मामूली अंतर से चूक गए लेकिन उनकी शानदार पारी और तुषार देशपांडे की उम्दा तेज गेंदबाजी से चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2024 के मैच में 78 रन से हराकर पिछले दो मैचों में हार के बाद जीत की राह पर वापसी की। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई चेन्नई ने तीन विकेट पर 212 रन बनाये जिसमें गायकवाड़ के 54 गेंद में 98 रन शामिल थे। वहीं डेरिल मिचेल ने फॉर्म में लौटते हुए 32 गेंद में 52 रन बनाये जबकि शिवम दुबे ने 20 गेंद में नाबाद 39 रन की पारी खेली

जवाब में सनराइजर्स का अति रक्षात्मक रवैया ही उस पर भारी पड़ा। देशपांडे ने शुरूआती झटके देते हुए तीन ओवर में 27 रन देकर चार विकेट लिये। सनराइजर्स की टीम 18.5 ओवर में 134 रन पर आउट हो गई। इस जीत के बाद चेन्नई 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई । कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के भी दस अंक है। सनराइजर्स के भी दस अंक है लेकिन वह चौथे स्थान पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.