मधुमिता के पेट में पल रहा था बच्चा, SSP ने दोबारा कराया पोस्टमार्टम तो फंस गए अमरमणि त्रिपाठी

Updated on 26-08-2023 01:08 PM
लखनऊ: कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड की कहानी किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं थी। हत्याकांड को कभी कानपुर आईआईटी में पढ़ने वाले छात्र की ओर घुमाने का प्रयास किया गया तो कभी दुबई में रहने वाले एक युवक की तरफ। मधुमिता के घर से मिली दिल्ली के एक पांच सितारा होटल की मैग्नेटिक की के चलते क्रिकेट काउंसिल से जुड़े एक बड़े अधिकारी का नाम भी चर्चा में आ गया। हालांकि गर्भवती मधुमिता से मिले भ्रूण के डीएनए, उसके घर से बरामद एयर टिकट, अमरमणि त्रिपाठी के नाम के सिम कार्ड और अंडर गारमेंट्स ने कत्ल और अमरमणि के उसमें शामिल होने की कड़ियां इस कदर जोड़ीं कि रसूख और पहुंच के बाद भी अमरमणि खुद और पत्नी को सजा मिलने से बचा नहीं पाए।

यूपी के सबसे बहुचर्चित इस कत्ल की कहानी नौ मई 2003 में महानगर के निशातगंज स्थित पेपर मिल कॉलोनी से तब शुरू हुई थी, जब करीब 22 वर्षीय कवियत्री मधुमिता शुक्ला की हमलावरों ने उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुरू में लखनऊ पुलिस इस कत्ल को रंजिश और लूट के एंगल से खंगाल रही थी। केस ने तब सियासी करवट ले ली जब मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने माया सरकार के मंत्री और पूर्वांचल के बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी पर हत्या के लिए आरोप लगाए।

आधे रास्ते से वापस मंगाया गया मधुमिता का शव

पुलिस पोस्टमॉर्टम के बाद मधुमिता के शव को लखीमपुर के लिए रवाना कर चुकी थी। इसी बीच तत्कालीन एसएसपी अनिल अग्रवाल को पता चला कि मधुमिता 7 माह की गर्भवती थी। आनन-फानन में आधे रास्ते से उसके शव को मंगाकर उसका दोबारा पोस्टमॉर्टम करवाया गया। मधुमिता के पेट से मिले भ्रूण को डीएनए जांच के लिए फरेंसिक लैब भेजा गया। यह वह सबसे अहम साक्ष्य था, जिसने अमरमणि की कत्ल से सबसे मजबूत कड़ी को जोड़ा।

अमरमणि से जुड़ी कई कड़ियां

कत्ल के बाद पुलिस को मधुमिता के घर से मिसेज ए.एम त्रिपाठी के नाम से एयर टिकट मिले। इसके अलावा कई सिम कार्ड, मोबाइल फोन मिले। दिल्ली के एक पांच सितारा होटल की मैग्नेटिक की भी मिली। इसके अलावा कुछ मेल अंडर गारमेंटस, सिम कार्ड और मोबाइल फोन मिले। इनके बारे में पड़ताल और फरेंसिक जांच हुई तो सभी कड़ियां अमरमणि से जुड़ गईं।

मामले की हुई सीबीआई जांच

हालांकि इस बीच पुलिस को घुमाने के लिए कुछ ऐसे किरदारों को भी पिक्चर में लाया गया, जिनका कत्ल से कोई लेना देना नहीं था। इसमें एक कानपुर आईआईटी में पढ़ने वाला और एक दुबई में रहने वाला युवक था। कानपुर में रहने वाले युवक को मधुमिता का पति तक बता दिया गया था। वहीं दुबई में रहने वाले युवक से मधुमिता की ट्रेन में मुलाकात हुई थी, जिससे कुछ बार मधुमिता की मोबाइल फोन पर बात हुई थी। सिर्फ इन्हीं बातचीत और मुलाकात के आधार पर उन्हें फंसाने की कोशिश हुई थी। सीबीआई जांच में इनकी कोई भी भूमिका नहीं मिली थी।

बचने के लिए करवाई सीबी सीआईडी जांच

नौ मई को हुई हत्या के आठ दिन बाद ही मामले की जांच सीबी सीआईडी को सौंप दी गई थी। सीबीसीआईडी को जांच दिया जाना उस समय यह माना जाता था कि मामले को ठंडे बस्ते में डालना है। करीब एक माह तक सीबीसीआईडी ने जांच की लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। इस दौरान विपक्ष के दबाव और सरकार पर उठ रहे सवालों के चलते 18 जून को मामले की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश कर दी गई। पांच सितंबर 2003 में सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली और उसके बाद अमरमणि और उनकी पत्नी मधुमणि साक्ष्यों के शिकंजे में घिरते चले गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.