घर जाकर बनाया गया बच्चे का आधार कार्ड

Updated on 14-07-2026 11:53 AM

सारंगढ़-बिलाईगढ़  कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर ईं जिला प्रबंधक टीम के त्वरित कार्रवाई से एक ऐसे बच्चे का आधार नामांकन सफलतापूर्वक किया गया, जो लंबे समय से आधार कार्ड बनवाने से वंचित था। आधार ऑपरेटर गोपेश्वर साहू ने बच्चे के घर पहुँचकर आधार नामांकन की पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की। यह कार्य पूर्णतः निःशुल्क किया गया, जिससे बच्चे को आधार से जुड़ी सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

 शासन द्वारा 23 जून 2026 को जारी ई-गवर्नेंस सर्विसेज के पत्र के माध्यम से ऐसे बच्चों की पहचान की गई थी जिनकी आयु 5 वर्ष से अधिक होने के बावजूद उनका आधार कार्ड नहीं बन पाया था। संबंधित बच्चे के परिजनों ने बिलाईगढ़, भटगांव, सरसीवा एवं सारंगढ़ सहित विभिन्न आधार केंद्रों पर कई बार प्रयास किया, लेकिन विशेष पारिवारिक परिस्थितियों के कारण आधार नामांकन संभव नहीं हो सका।

वहीं बच्चे की माता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं तथा पिता द्वारा परिवार से अलग हो जाने के कारण बच्चा और उसका परिवार अत्यंत कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा था। इस मानवीय स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया।

इस अवसर पर आवेदनकर्ता सुमत राम बंजारे एवं सुमित्रा कुमारी घृतलहरे ने कलेक्टर, ईडीएम गंगाधर विश्वकर्मा तथा आधार ऑपरेटर गोपेश्वर साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की मानवीय एवं संवेदनशील कार्यशैली से एक जरूरतमंद बच्चे को समय पर महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज उपलब्ध हो सका।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.