सिविल अस्पताल कुरूद अब 100 बिस्तरों का होगा

Updated on 05-08-2025 01:35 PM

धमतरी ।  जिले के विकासखंड कुरूद में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। राज्य शासन ने कुरूद में 100 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल के भवन निर्माण के लिए ₹1784.66 लाख (रूपये सत्रह करोड़ चौरासी लाख छियासठ हजार मात्र) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत है। राशि स्वीकृति के आदेश आज छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिए गए है। मुख्यमंत्री साय द्वारा बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और खेल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए व्यापक प्रावधान किए गए थे, जिनमें कुरूद को अनेक सौगातें मिलीं। 100 बिस्तरों वाले इस अस्पताल के साथ ही नर्सिंग कॉलेज की स्थापना भी प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्रीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अवसर भी मिल सकेंगे।
100 बिस्तर अस्पताल भवन निर्माण की राशि स्वीकृति से कुरूद नगर और आसपास के ग्रामों में निवासरत हजारों लोगों को अब उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकेंगी। अब मरीजों को गंभीर अवस्था में बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। स्थानीय नागरिकों में इस घोषणा को लेकर अत्यंत हर्ष और उत्साह है। वर्तमान में कुरूद में 50 बिस्तर अस्पताल है । जिसे उन्नयन कर 100 बिस्तर किया गया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल धमतरी का पुनरुद्धार शीघ्र ही शुरू होगा। 100 बिस्तरों के एक नए खंड के विस्तार का प्रस्ताव,100 सीटर प्रसूति अस्पताल और 40 बिस्तर का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, जिसकी स्वीकृति मिलने की संभावना है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष के भीतर जिले के नागरिकों को नए ट्रॉमा यूनिट की सुविधा मिलने लगेगी, जिससे आपातकालीन उपचार की सेवाएं बेहतर होंगी।इस ट्रॉमा यूनिट में स्थानीय स्तर पर ही रक्त, मूत्र, थूक आदि की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे रोगों की शीघ्र पहचान, रोकथाम, टीकाकरण कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन और स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.