Gadar 2 का क्लाइमैक्स सीन मचाने वाला है धमाल, पाकिस्तानी फौज को धूल चटाता दिखेगा तारा सिंह का बेटा

Updated on 27-02-2023 07:47 PM
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर' इस वक्त अपने सीक्वल को लेकर चर्चा में है। सनी देओल एक बार फिर से एंग्री यंग मैन तारा सिंह के अंदाज में और अमीषा पटेल सकीना के रोल में दिखेंगी। हाल ही में शाहरुख खान की 'पठान' में पाकिस्तानी जनरल कादिर की भूमिका निभा चुके एक्टर मनीष वाधवा इस फिल्म में दमदार विलन की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म की कहानी देश के बंटवारे के 24 साल बाद की है, जिसमें पाकिस्तान आर्मी से जंग भी दिखाई जानेवाली है। 'गदर 2' की कहानी कुछ ऐसी होगी, जिसमें अब तारा सिंह यानी सनी देओल के बेटे की कहानी से फिल्म आगे बढ़ेगी।

फिल्म मे नेगेटिव रोल निभाने जा रहे एक्टर मनीष वाधवा ने भास्कर से हुई बातचीत में 'गदर 2' का पूरा प्लॉट सुनाया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में अमरीश पुरी ने अशरफ अली यादगार रोल निभाया था और चूंकि अब वो इस दुनिया में नहीं हैं तो ऐसा नहीं है कि उनके रोल को रिप्लेस किया गया है बल्कि पार्ट 2 में उनका किरदार नहीं है।

'गदर 2' में पाकिस्तान वाला सीन फिल्माने के लिए लखनऊ में 50 दिनों की शूटिंग

Gadar 2 storyline: मनीष ने कहा कि अमरीश जी ने अशरफ अली के रोल को जिस तरह से निभाया है, उसकी तुलना नहीं हो सकती और यही वजह है कि उनके किरदार को इस फिल्म में रिप्लेस नहीं किया गया है। इस फिल्म में मनीष वाधवा पाकिस्तानी आर्मी के जनरल की भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ और महाराष्ट्र के अहमदनगर में पाकिस्तान वाला सेट तैयार किया गया है। 'गदर 2' में पाकिस्तान वाला सीन फिल्माने के लिए लखनऊ में 50 दिनों की शूटिंग हुई जबकि अहमदनगर में 25 दिनों का शेड्यूल रहा और अब भी शूटिंग चल रही है।


विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने एक्शन सीन्स का निर्देशन किया है

Sunny Deol Gadar 2 Action Scene: उन्होंने बताया कि फिल्म में एक्शन सीन्स को टीनू वर्मा और साउथ के रवि वर्मा की मदद से फिल्माया गया, जिन्होंने फिल्म 'रईस' के भी एक्शन सीन में मदद की थी। इन सबके अलावा विक्की कौशल के पिता शाम कौशल का भी फिल्म के एक्शन सीन्स में बड़ा योगदान है।

अब तारा सिंह का बेटा लड़ेगा पाकिस्तान की फौज से

मनीष ने ये भी बताया कि फिल्म में सनी देओल यानी तारा सिंह के बेटे की भूमिका निभा रहे उत्कर्ष से भी एक्शन सीन फिल्माया गया और पाकिस्तान के आर्मी जनरल की पूरी फौज के साथ एक्शन सीन है।

बेटे के प्यार के लिए जाएंगे दोनों सरहद पार

'गदर 2' की कहानी भी मूल रूप से प्यार की ही है लेकिन इस बार उत्कर्ष यानी चरणजीत का प्यार पाकिस्तान में है। बेटे के प्यार के लिए चरणजीत और तारा सिंह सरहद पार पहुंचते हैं। बताया जाता है कि फिल्ममेकर को इस फिल्म की शूटिंग के लिए देश की आर्मी से हथियारों की भी मदद मिली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.