भारतीय हॉकी टीम के कोच भी हुए जापान की डिफेंस के कायल, अपनी टीम के प्रदर्शन पर क्या बोले?

Updated on 05-08-2023 02:33 PM
चेन्नई: भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने स्वीकार किया कि जापान के खिलाफ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में पेनल्टी कॉर्नर तब्दीली दर खराब रही। हालांकि उनका मानना है कि टीम परफेक्ट फिनिशिंग से ज्यादा दूर नहीं है। भारतीय टीम एशियाई खेल चैंपियन जापान के खिलाफ 15 पेनल्टी कॉर्नर में से एक पर ही गोल कर सकी और मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। पहले मैच में भारत ने चीन को 7-2 से हराया था और छह गोल पेनल्टी कॉर्नर पर हुए थे।

फुल्टन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘अगर मौके नहीं भुना पा रहे हैं तो यह हर कोच की चिंता का सबब है। आप हमेशा जानने की कोशिश करते हैं कि ऐसा क्यों हुआ। इसके लिए सही संयोजन उतारते हैं। ऐसा नहीं है कि हम अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर रहे हैं। हम जैसा खेलना चाहते हैं, वैसे ही खेल रहे हैं। हमने इस मैच में भी दो तीन अच्छे जवाबी हमले किए। हम परफेक्ट फिनिशिंग से ज्यादा दूर नहीं हैं।’

उन्होंने बेहतरीन डिफेंस के लिये जापान की तारीफ करते हुए कहा,‘जापान ने अच्छा रक्षण और आक्रमण किया। हाफ टाइम पर हमने चिंतन मनन किया और दूसरे हाफ में मैच में लौटे। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर बखूबी बचाये। हम कॉर्नर गोल में नहीं बदल सके लेकिन इस पर काम करके अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।’’

जापान के खिलाफ भारतीयों ने बस पेनल्टी कॉर्नर पर फोकस किया, फील्ड गोल करने पर नहीं। फुल्टन ने इस पर कहा,‘यह परिस्थितिजन्य होता है। हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी आक्रमण करें। वे मैदान पर फैसले लेते हैं और हम उनका समर्थन करते हैं। इतने सारे कॉर्नर बनाना भी अच्छी बात है।’

वहीं कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी टीम पर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा,‘हम कोशिश करते रहते हैं कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। जापान का डिफेंस अच्छा था। हम निर्देशों का पालन कर रहे थे और हमें पता है कि मलेशिया के खिलाफ अगले मैच में क्या करना है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.