कलेक्टर ने परीक्षार्थियों से सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील

Updated on 26-07-2025 12:59 PM

बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षाओं में शामिल होेने वाले बालोद जिले के अभ्यर्थियों से व्यापम द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शीपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है। जिससे कि प्रतियोगी परीक्षाओं में योग्य एवं मेहनतकश लोगों का चयन सुनिश्चित हो सके। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित परीक्षाओं के निष्पक्ष, पारदर्शीपूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर अब व्यापम द्वारा आयोजित आगामी सभी परीक्षाओं में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व सभी अभ्यर्थियों का अनिवार्य रूप से हैण्डहेल्ड मेटल डिटेक्टर से तथा मैन्युअल पैट डाउन फ्रिस्किंग किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों में 01-01 महिला एवं पुरूष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग महिला पुलिस कर्मी द्वारा परीक्षा केन्द्र में बनाए गए अस्थायी कक्ष में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रविवार 27 जुलाई को बालोद जिले के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में व्यापंम द्वारा आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने व्यापम द्वारा 27 जुलाई को आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होेने वाले जिले के सभी अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सफलतापूर्वक परीक्षा के आयोजन में सहयोग करने को कहा है।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर व्यापम द्वारा आयोजित आगामी सभी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुँचना अनिवार्य है, जिससे कि उनका फ्रिस्किंग एवं सत्यापन सही तरीके से किया जा सके। इसके अंतर्गत 27 जुलाई 2025 से होने वाले परीक्षाओं में 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े तथा फुटवियर के रूप में चप्पल पहनना अनिवार्य होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्राॅनिक उपकरण, इलेक्ट्राॅनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधे घंटे में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधे घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना भी वर्जित है। व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं के निगरानी हेतु 03 सदस्यीय उड़नदस्ता दल का प्रावधान है जिसमें 01 पुलिसकर्मी अनिवार्य रूप से अब शामिल किया गया है, जो परीक्षा केन्द्र के साथ-साथ, उसके परिसर एवं गेट के बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। फ्रिस्किंग के नए प्रावधान को व्यापम द्वारा जिले के नोडल अधिकारी एवं समन्वयक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अवगत कराया गया। अब व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र तथा मूल पहचान पत्र के साथ परीक्षा केन्द्र में 02 घंटा पूर्व पहुँचना अनिवार्य किया गया है। जिससे उनका फ्रिस्किंग का कार्य परीक्षा प्रारंभ के पूर्व संपन्न किया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.