मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे कलेक्टर

Updated on 12-01-2025 02:04 PM

सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने शनिवार को मिनी स्टेडियम सुकमा में चल रहे मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया।

उन्होंने 13 जनवरी को मुख्यमंत्री के आगमन के लिए संबंधित अधिकारियों को समय पर मंच निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर  ध्रुव ने मुख्य मंच में आवश्यक व्यवस्था करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों के साथ वीआईपी के आगमन और वापसी की रूपरेखा तय की।

उन्होने स्टॉल की व्यवस्था, मंच में साज सज्जा और एलईडी लगाने तथा लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय स्टाल के लिए बैनर और फ्लैक्स निर्धारित साईज और डिजाईन में तैयार करने कहा। कलेक्टर ध्रुव ने आगमन स्थल में एम्बुलेंस की व्यवस्था, फायरब्रिगेड की व्यवस्था, पानी की पर्याप्त व्यवस्था, चलित शौचालय की व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन और अन्य सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

     उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग और पोस्ट ऑफिस-बैंक विभाग के द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे। इन स्टालों के माध्यम से सरकार के द्वारा चलाई जा रही हितग्राहीमूलक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.