कलेक्टर ने दानदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह

Updated on 19-07-2025 01:35 PM

रायपुर । जिले में ज्ञान और शिक्षा के प्रसार की दिशा में एक नई पहल 'स्मृति पुस्तकालय योजना' को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में 15 जुलाई से शुरू हुई इस योजना के तहत प्रतिदिन पुस्तक प्रेमी आगे आकर किताबें दान कर रहे हैं। योजना के तहत आज भी 8 दानदाताओं ने विभिन्न विषयों की 42 पुस्तकें दान की जिनमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर गाइडेंस और साहित्यिक रचनाएं शामिल थी। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी दानदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और कहा,

"विद्यार्थियों के पास यदि संसाधन हों, तो वे किसी भी ऊँचाई तक पहुँच सकते हैं। यह योजना उनके सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम है।"


पुस्तक दान करने वाले प्रमुख नामों में शामिल हैं: श्री नीरज कुर्रे, श्री अमित कुमार आनंद, श्री आर्य कुमार भोई, श्री अर्जुन जांगड़े, श्री प्रेमचंद साहू, श्री कामदेव बंजारे, श्री तोषणलाल साहू और श्री तोरणदास मानिकपुरी।

श्री तोरणदास मानिकपुरी ने स्वरचित करियर मार्गदर्शन पुस्तिका भी दान की, जो योजना की उपयोगिता और व्यक्तिगत योगदान को दर्शाता है।


श्री आर्य कुमार भोई ने कहा, "यह योजना उन छात्रों के लिए वरदान है जो किताबें खरीद नहीं सकते। मैंने प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित 6 पुस्तकें दान कीं ताकि उन्हें मदद मिल सके।"


गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा 15 जुलाई 2025 से स्मृति पुस्तकालय योजना की शुरुआत की गई थी ताकि जरूरतमंदों को छोटी सी मदद मिल जाए, जिनसे उनके मुकाम मिलने में आसानी हो। इस योजना के तहत अब 41 दानदाताओं द्वारा 846 से अधिक पुस्तकें दान की जा चुकी हैं। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस पहल में भाग लें और पुस्तक दान करके समाज के निर्माण में सहभागी बनें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.