कलेक्टर ने बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

Updated on 11-07-2025 02:27 PM

जांजगीर-चांपा। जिले में लगातार हो रही बारिश और महानदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने जिले के बाढ़ संवेदनशील इलाकों का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी विभागों और राहत टीमों को अलर्ट मोड में रहने और तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बाढ़ राहत कार्य के लिए गठित टीमों को स्पष्ट रूप से कहा कि जैसे ही कहीं से भी सूचना मिले, वे बिना देर किए मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अधिक वर्षा की स्थिति में जलभराव और बाढ़ के हालात पर कड़ी निगरानी रखी जाए और प्रभावित जगहों से पानी की त्वरित निकासी के इंतजाम किए जाएं। इसके साथ ही नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ की स्थिति में टोल फ्री नंबर 07817-222032 पर सूचना दे सकते है ।

कलेक्टर ने सलखन-खरौद मार्ग पर रिंगनी-कुकदा पुल की स्थिति का जायजा लेते हुए निर्माणाधीन नवीन ब्रिज को शीघ्र पूर्ण करने के लिए ईई पीएमजीएसवाई को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए विभाग युद्धस्तर पर कार्य सुनिश्चित करे। शिवरीनारायण-गिधौरी पुल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईई जलसंसाधन और तहसीलदार से महानदी के वर्तमान और संभावित जलस्तर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर अलर्ट सिस्टम, नाव और राहत शिविरों की सूची पहले से तैयार रहे। ईई जलसंसाधन को विभागों के साथ समन्वय कर एक्शन प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शिवरीनारायण बैराज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैराज के गेट ऑपरेशन, जलभराव और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ईई जल संसाधन को बैराज की सुरक्षा बढ़ाने और निगरानी टीम बढ़ाने को कहा। उन्होंने गार्डन की सफाई और बैराज के आसपास वृक्षारोपण के लिए भूमि चिन्हांकन के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बाढ़ संवेदनशील स्थानों की मार्किंग कर वहां राहत सामग्री, नाव, मेडिकल किट और बचाव दल तैनात रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता  शशांक सिंह सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.