कलेक्टर ने भटगांव आईटीआई का किया आकस्मिक निरीक्षण

Updated on 31-07-2025 01:54 PM

धमतरी । जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज जिले के औद्योगिक विकास और युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भटगांव स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान की समग्र व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया और संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।’

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मिश्रा ने चल रही प्रवेश प्रक्रिया देखी । स्पष्ट निर्देश दिए कि संस्थान की सभी सीटों पर शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित किया जाए, जिससे जिले के अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कौशल विकास ही आज के युवाओं को आत्मनिर्भर बना सकता है, और इसके लिए संस्थान की कार्यप्रणाली को और अधिक सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाना होगा।

कलेक्टर ने  प्रवेश लेने आए बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, ट्रेंड (पाठ्यक्रम) आदि के संबंध में पूछा। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे  दाखिले के बाद पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण लें, जिससे उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की आधारभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, भवन में सीपेज की स्थिति और परिसर की साफ-सफाई की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने इन सभी बिंदुओं पर त्वरित सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता के साथ-साथ संस्थान का भौतिक वातावरण भी प्रेरणादायक और सुरक्षित होना चाहिए।

कलेक्टर मिश्रा ने यह भी निर्देशित किया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को अधिकतम प्लेसमेंट मिले, इसके लिए संस्थान स्तर पर उद्योगों से समन्वय बनाकर प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि “हमारा प्रयास होना चाहिए कि धमतरी का हर प्रशिक्षित युवा रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बने।

’निरीक्षण के दौरान आईटीआई के प्राचार्य एम.आर. ध्रुव, शिक्षक, कर्मचारी एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.