कलेक्टर ने किया कोचवाय एवं सड़कपरसुली परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

Updated on 01-03-2025 01:32 PM

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी की मुख्य परीक्षा एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा 1 मार्च से प्रारंभ हो गई है। 1 मार्च को हायर सेकेण्डरी की हिन्दी विषय की परीक्षा आयेाजित की गई। कलेक्टर  ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोचवाय एवं सड़कपरसुली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर परीक्षा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी  ए.के. सारस्वत भी मौजूद थे। हायर सेकेण्डरी की हिन्दी पाठ्यक्रम की परीक्षा में कोचवाय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केन्द्र में 86 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सड़क परसुली परीक्षा केन्द्र में भी 49 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। कलेक्टर ने सभी परीक्षा केन्द्र प्रभारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षा के पेपर की गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दें और सुव्यवस्थित सुचारू परीक्षा का संचालन हो। कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्र में केन्द्राध्यक्ष को निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन लेकर परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश नहीं करेगा। शिक्षक स्टॉफ रूम में मोबाइल फोन जमा करेंगे। परीक्षा केन्द्र में सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल व शौचालय व्यवस्था की भी जानकारी ली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.