कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

Updated on 14-12-2024 01:36 PM

बलरामपुर । कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने विकासखण्ड बलरामपुर के धान उपार्जन केंद्र कपिलदेवपुर एवं वाड्रफनगर के उपार्जन केन्द्र डोंगरो का औचक निरीक्षण  किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों पर चल रही खरीदी प्रक्रिया का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं उपार्जन प्रक्रिया की जानकारी ली।

कलेक्टर ने किसानों से फसल की गुणवत्ता, तौल प्रक्रिया और समय पर भुगतान को लेकर चर्चा की। उन्होंने समिति प्रभारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि किसानों को उपार्जन केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इस बात का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों के धान की नमी का सही मूल्यांकन हो, तौल में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को केन्द्रों पर त्वरित सहायता एवं सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां मौजूद कर्मचारियों से विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर चेतन साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.