कलेक्टर ने बरपाली तहसील कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

Updated on 07-06-2025 12:34 PM

कोरबा। कलेक्टर  अजीत वसंत  ने आज कोरबा विकासखंड के बरपाली तहसील  कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अवलोकन करते हुए राजस्व प्रकरणों के निराकरण प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने एवं आगंतुकों को राहत पहुँचाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने न्यायालय तहसीलदार, न्यायालय नायब तहसीलदार, रीडर कक्ष सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण करते हुए ई-कोर्ट के कार्य, सीमांकन, बटांकन, नामांतरण,  सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की मदवार जानकारी लेते हुए तहसीलदार को सभी लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र जांच पूर्ण कर निराकृत करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी प्रकरणों को ऑनलाइन  अपडेट कराने के लिए कहा। साथ ही पेशी की तारीख का भी शत प्रतिशत ऑनलाइन अद्यतन कराने की बात कही।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक प्रकरणों का 06 माह के भीतर निराकरण करें। धारा 250 (कब्जा से सम्बंधित प्रकरण) के आवेदनों का भी शीघ्रता से निराकरण करने की बात कही। कलेक्टर ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालय आने वाले लोगों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनने और राहत दिलाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान कलेक्टर ने नवनिर्मित बरपाली के तहसील भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सम्पूर्ण भवन परिसर का अवलोकन करते हुए पूर्ण हो चुके    नवीन तहसील भवन में एक सप्ताह के अंदर तहसील कार्यालय को संचालित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम कोरबा  सरोज महिलांगे, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.