कलेक्टर ने मगरलोड पोषण पुनर्वास केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Updated on 30-01-2026 12:55 PM

धमतरी। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड स्थित कुपोषित बच्चों के लिए संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, उपचार प्रक्रिया एवं बच्चों को दी जा रही पोषण संबंधी सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर  मिश्रा ने केंद्र में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति, उनके उपचार एवं नियमित निगरानी की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की माताओं से संवाद कर बच्चों के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार, पोषण आहार, टीकाकरण एवं एएनसी जांच से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर ने माताओं को बच्चों के पोषण, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों के उपचार एवं पोषण प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर और गुणवत्तापूर्ण रूप से उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत मगरलोड सुश्री दिव्या ठाकुर, परियोजना अधिकारी  सुमित कुमार सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.