कलेक्टर ने छिंदगढ़ के शासकीय संस्थानों का किया सघन निरीक्षण

Updated on 19-01-2026 11:11 AM

सुकमा। जिले में शासकीय सेवाओं की गुणवत्ता और प्रशासनिक कसावट सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर  अमित कुमार ने शनिवार को छिंदगढ़ विकासखंड का औचक दौरा किया। जिला सीईओ  मुकुन्द ठाकुर की उपस्थिति में हुए इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कुकानार और रोकेल के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिंदगढ़ का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की कोई कमी न हो और सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहें। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में पारदर्शी व्यवस्था के लिए ड्यूटी रोस्टर चस्पा करने और मूलभूत सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  अमित कुमार की संवेदनशीलता उस समय दिखी जब उन्होंने जनरल वार्ड में भर्ती मरीज सुकल दास और पोषण पुनर्वास केंद्र में उपचाराधीन 5 वर्षीय बालक ईड़मा से सीधे संवाद किया। वार्ड के चप्पे-चप्पे का अवलोकन करते हुए उन्होंने ओपीडी, लैब, फॉर्मेसी, जनरल वार्ड, फीमेल वार्ड, डिलीवरी वार्ड और एनआरसी केंद्र में उपलब्ध महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। अस्पताल में भर्ती मरीजों ने कलेक्टर को बताया कि उन्हें समय पर भोजन और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल रहा है, जिस पर संतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने बीएमओ को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं का यही स्तर निरंतर बना रहना चाहिए ताकि अंतिम छोर के व्यक्ति को भी बेहतर उपचार मिल सके।

स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ कलेक्टर ने विकास कार्यों की प्रगति का भी अवलोकन किया। उन्होंने रोकेल पंचायत में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन, प्रधानमंत्री आवास और पंचायत भवन का भौतिक सत्यापन किया। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर के इस मैदानी दौरे से न केवल शासकीय अमले में तत्परता बढ़ी है, बल्कि आम जनता के बीच भी प्रशासन के प्रति सकारात्मक विश्वास सुदृढ़ हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.