कलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षण

Updated on 02-08-2025 11:56 AM

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज छुरिया विकासखंड के अंतिम छोर में स्थित दूरस्थ वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी में जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों सघन निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम खोभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया और स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोभा, सड़क चिरचारी एवं भेजराटोला में एएनएम पदस्थ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। कलेक्टर ने ग्राम खोभा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवासीय कॉलोनी में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से आवास निर्माण के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महती योजना है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें आवास योजना के तहत सभी किस्त मिल गई है तथा मनरेगा के तहत पारिश्रमिक भी प्राप्त हो गया है।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने ग्राम जोब में हाईस्कूल का निरीक्षण किया और स्कूल के बच्चों से बातचीत कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने प्राचार्य को स्कूल में मरम्मत सहित अन्य कार्यों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम जोब में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छाग्राही समूह द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने स्वच्छताग्राहियों को यूजर चार्ज संग्रहण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने ग्राम पंडरापानी में जनसामान्य से रूबरू हुए और शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों से खाद-बीज की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि युक्तियुक्तकरण से शाला में शिक्षक की पदस्थापना होने से शिक्षकों की कमी दूर हो गई है। शिक्षा व्यवस्था दुरूस्त होने से ग्रामीण संतुष्ट है। कलेक्टर को ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूल के आवश्यक मरम्मत कार्य के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने अधिकारियों को आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूल में मरम्मत कार्य के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने जनसामान्य से कहा कि सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम  श्रीकांत कोराम, सीईओ जनपद पंचायत  होरी लाल साहू, एसडीओ आरईएस  जीपी लारिया सहित सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.