कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

Updated on 23-08-2025 03:19 PM

सुकमा। कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव ने शुक्रवार को जिले के आंगनबाड़ी केंद्र तोंगपाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिंदगढ़ और माध्यमिक शाला मयापारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आहार व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की।

सर्वप्रथम कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने माध्यमिक शाला मुयापारा में बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई का स्तर परखा। शिक्षकों को नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करने और बुनियादी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ध्रुव ने आंगनवाड़ी केंद्र तोंगपाल में बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, साफ-सफाई और उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। कार्यकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण आहार वितरण और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिंदगढ़ में दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। डॉक्टरों व स्टाफ को समय पर उपस्थित रहकर सेवाएं देने और खासतौर पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों की देखभाल पर जोर देने को कहा।

निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने अधिकारियों- कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शासकीय संस्थान निर्धारित मानकों के अनुरूप विभागीय सेवाएं सुनिश्चित करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.