कलेक्टर ने किया चिकित्सालय व निर्माणाधीन सखी वन स्टाफ सेंटर का औचक निरीक्षण

Updated on 03-05-2023 08:40 PM

बेमेतरा । कलेक्टर ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मरीजों का इलाज पूरी संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन से मरीजों के इलाज एवं दवाइयां आदि की समुचित उपलब्धता एवं शौचालयों की सफाई के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि मरीजों को मिलने वाले सभी सुविधा समय पर उपलब्ध हो। कलेक्टर ने ओपीडी में डॉक्टर स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के साथ साथ अस्पताल परिसर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही और शौचालयों की नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर एल्मा ने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


कलेक्टर ने अस्पताल में ओपीडी कक्ष, आईसीयू कक्ष, महिला-पुरुष मरीज वार्ड, शिशु वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र, एचडीयू वार्ड, आई वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, सर्जरी वार्ड, ब्लड बैंक सहित विभिन्न कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

इसके पश्चात् जिलाधीश ने महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत जिला अस्पताल के बगल में निर्माणाधीन सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से भवन निर्माण की जानकारी ली और गुणवत्ता पूर्ण भवन का निर्माण करने के निर्देश दिए। भवन निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो इसके लिए समय-समय पर अधिकारियों द्वारा निरीक्षण और जानकारी लेते रहने को कहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
जशपुरनगर।निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा आदिवासी आवासीय कन्या परिसर विद्यालय, चंपक नगर सूरजपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान…
 10 August 2026
जशपुरनगर। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज…
 10 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जिले के ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव की नई इबारत लिखी है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी श्रीमती…
 10 August 2026
सुकमा। शिक्षण संचालनालय एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में आयोजित बेगलेस डे छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा…
 10 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मार्गदर्शन में पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच…
 10 August 2026
एमसीबी।भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर (PIB) द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन होटल हसदेव इन, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। कार्यक्रम…
 10 August 2026
अम्बिकापुर।  कलेक्टर  अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जांच के दौरान वर्तमान में…
Advt.