कलेक्टर ने ग्रामीणों की मांगों पर न्यायसंगत मुआवजा, रोजगार व पुनर्वास नीति के पालन के दिए निर्देश

Updated on 09-10-2025 11:30 AM

अम्बिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में परसा कोल ब्लॉक खनन परियोजना से प्रभावित ग्राम साल्ही, घाटबर्रा, फतेहपुर, हरिहरपुर, जनार्दनपुर एवं तारा के ग्रामीणों की बैठक ली। बैठक में भूमि विस्थापितों ने परियोजना से संबंधित मुआवजा, रोजगार एवं पुनर्वास नीति के पालन को लेकर अपनी 12 सूत्रीय मांगें रखीं।

विस्थापित ग्रामीणों ने बताया कि परसा कोल ब्लॉक का भूमि अधिग्रहण कोयला धारक क्षेत्र (अर्जन एवं विकास) अधिनियम, 1957 के अंतर्गत किया गया है, जबकि समीपवर्ती पी.ई.के.बी. कोल ब्लॉक का अधिग्रहण भूमि अधिग्रहण कानून-2013 के तहत किया जा रहा है। दोनों परियोजनाएं राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को आबंटित हैं, परंतु दोनों में मुआवजा दरों में असमानता है। ग्रामीणों ने बताया कि पी.ई.के.बी. कोल ब्लॉक में भूमि का अधिग्रहण 23,82,923 प्रति एकड़ की दर से किया जा रहा है, जबकि परसा कोल ब्लॉक में केवल लगभग 12 लाख प्रति एकड़ मुआवजा दिया गया है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर के समक्ष मांग रखी कि दोनों परियोजनाओं में मुआवजा दर समान की जाए। इसके अलावा उन्होंने पुनर्वास नीति के अनुसार रोजगार, पेंशन, सीएसआर फंड से ग्राम विकास, और विस्थापितों के प्रति प्रशासनिक संवेदनशीलता की भी मांग की।

बैठक में ग्रामीणों द्वारा रखी गई प्रमुख मांगों में परसा कोल ब्लॉक में सभी प्रकार की भूमि का मुआवजा 23,82,923 प्रति एकड़ या उससे अधिक दर से दिया जाए। पुनर्वास नीति 2007 के अनुसार पात्र परिवारों को रोजगार या 10 लाख एकमुश्त राशि प्रदान की जाए। नियुक्ति पाने वाले विस्थापितों का प्रारंभिक वेतन 30,000 प्रति माह रखा जाए और 2024 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं को भी रोजगार दिया जाए।

वन अधिकार पत्र धारकों को समान मुआवजा और रोजगार मिले। वृद्धजन को 2,000 मासिक पेंशन दी जाए। घरजमाई (परिजनों के दामाद) को भी रोजगार का अवसर दिया जाए। सीएसआर फंड से ग्राम विकास के लिए समिति गठित कर कार्य उसी समिति की अनुशंसा पर किए जाएं। रोजगार में देरी होने पर क्षतिपूर्ति राशि दी जाए और मृत कर्मचारी के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति मिले।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई परिवारों को अब तक घर, बोर एवं अन्य परिसंपत्तियों का मुआवजा नहीं मिला है। जनार्दनपुर जैसे ग्रामों में आवास तोड़े गए हैं, किंतु पुनर्वास का लाभ नहीं मिला। उन्होंने यह भी मांग रखी कि जिन्होंने मुआवजा प्राप्त कर लिया है, उन्हें भी 3 लाख प्रति एकड़ ब्याज सहित अतिरिक्त भुगतान किया जाए।

कलेक्टर ने ग्रामीणों की सभी बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और कहा कि प्रत्येक मांग का परीक्षण नियमानुसार किया जाएगा। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर और खनन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों मांग अनुरूप तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन विस्थापित परिवारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और सभी मांगों पर पारदर्शी एवं न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री रामसिंह ठाकुर, एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, खनन अधिकारी, परियोजना प्रबंधन के प्रतिनिधि, एवं प्रभावित ग्रामों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.