कलेक्टर ने स्कूल, छात्रावास और आंगनबाड़ी के नियमित निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए

Updated on 18-06-2025 11:59 AM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत पीजीएन व पीजी पोर्टल से प्राप्त आवेदनों के निराकरण समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूलों में नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ हो गया है इसलिए सभी स्कूल समय में खुले, शिक्षक और विद्यार्थियों की उपस्थिति ठीक रहे। सभी शिक्षक गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई कराएं। सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीईओ, डीईओ, और बीआरसी नियमित रूप से स्कूल, आश्रम, छात्रावास व आंगनबाड़ियों का नियमित निरीक्षण करें।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले में सहकारी समितिवार खाद बीज की समिति वाली जानकारी लेकर डीएमओ और कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किए कि खाद, बीज सभी स्थानों में समान अनुपात में वितरित हो। प्राइवेट दुकानों में कहीं भी काला बाजारी, दोगुना दाम में कोई ना बेचे। इसके लिए एसडीएम, तहसीलदार को नियमित रूप से प्राइवेट खाद बीज दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। बैठक में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने मौसमी बीमारी की रोकथाम की तैयारी, सभी ऑफिस में स्मार्ट मीटर लगाने, वृहद वृक्षारोपण की कार्य योजना बनाने व 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस की तैयारी की समीक्षा किए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.