कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर ’’राष्ट्रीय एकता दौड़’’ का किया शुभारंभ

Updated on 01-11-2025 12:22 PM

सूरजपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ’’राष्ट्रीय एकता दौड़’’ का आयोजन किया गया। यह दौड पुराना रेस्ट हाउस, जिला कोर्ट के सामने से प्रारंभ होकर स्टेडियम ग्राउंड में संपन्न हुई। दौड़ में अधिकारी, कर्मचारी के साथ स्कूली बच्चे व आम नागरिको ने बड़े उत्साह के साथ दौड़ में भाग लिया।

इस दौड़ का शुभारंभ कलेक्टर एस.जयवर्धन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौड़ के माध्यम से कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, आम नागरिकों, स्कूली बच्चों को देश भक्ति, एकता, अखंडता साथ ही समाज में शांति व सद्भावना बनाए रखने तथा देश के विकास एवं प्रगति के लिए समर्पित रहने व एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस दौड़ के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों के साथ एकता दिवस की शपथ भी ली गई।

आयोजन में जनपद अध्यक्ष स्वाति सिंह, मुरली मनोहर सोनी, शशीकांत गर्ग, शैलेंद्र अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र पाटले, एसडीएम शिवानी जायसवाल, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी शरदेन्दु कुमार शुक्ल व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.