कलेक्टर ने धरती आबा अभियान के तहत संतृप्ति शिविरों के बेहतर आयोजन के दिए निर्देश

Updated on 02-07-2025 01:50 PM

मोहला।  जिला कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक लेकर जिले में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जनजातीय वर्ग के हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोडऩे हेतु सभी विभाग समन्वय से कार्य करें और शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुँचाएं। विशेष रूप से ऐसे हितग्राही जो पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पात्र हैं, उन्हें चिन्हित कर कौशल विकास और रोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि योजना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में धरती आबा अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा जनजातीय वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने विशेष रूप से जल संरक्षण को लेकर नागरिकों को जागरूक करने तथा शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं विकसित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धरती आबा अभियान के तहत आदिवासी अंचलों में संतृप्ति शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभांवित किया जाए।

बैठक में जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर  विजेंद्र सिंह पाटले, एसडीएम मोहला  हेमेंद्र भुआर्य, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.