प्रशिक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

Updated on 27-01-2025 12:49 PM

सुकमा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों और नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवेश ध्रुव के निर्देशन में मतदान अधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 और 25 जनवरी 2025 को आयोजित किया जा रहा।

प्रशिक्षण में कुल 55 सेक्टर अधिकारी और 938 मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाना था, लेकिन 29 मतदान अधिकारी और 3 सेक्टर अधिकारी अनुपस्थित रहे। कलेक्टर देवेश ध्रुव ने प्रशिक्षण का जायजा लिया और अनुपस्थित अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करें। प्रशिक्षण दो पाली में चुनाव संबंधी कार्यों की बारीक जानकारी दी गई। द्वितीय पाली के समापन के बाद सेक्टर अधिकारियों और मतदान अधिकारियों की परीक्षा आयोजित की गई।

परीक्षा के परिणाम में 21 सेक्टर अधिकारी और 435 मतदान अधिकारी अनुत्तीर्ण पाए गए। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी प्रशिक्षण सत्र में इनकी समझ बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। प्रशिक्षण के दूसरे दिन, राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 के अवसर पर सभी मतदान अधिकारियों और सेक्टर अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रशिक्षण पुनः आरंभ होगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।

चुनाव संबंधित जिम्मेदारी को गंभीरता से करें निर्वहन

कलेक्टर देवेश ध्रुव ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और सफल बनाने के लिए मतदान और सेक्टर अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी अधिकारियों से अपनी चुनाव संबंधित जिम्मेदारी को गंभीरता से निर्वहन करने को कहा।

त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरी निकाय चुनाव 2025 हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुत्तीर्ण अधिकारी कर्मचारियों में सेक्टर अधिकारी उमा शंकर तिवारी, पीठासीन अधिकारी क्रमशः राखी टावरी, एस.पी.नर्मदा, जयमाला, कु. मधु भगत,जयराम पोयाम, मदनसिंह मौर्य, भगवती देशमुख, दिनानाथ बघेल, हुंगाराम बारसे, मो. रफीक, संतराम सिवाना, इन्द्राणी सुना। मतदान अधिकारी क्रमशः रामबती पोटाई, ममता सिंह, अंशुमाला देवांगन, एस. कुंजाम, गीता कोमरे, ललित कुमार ठाकुर, जानकी जुर्री, मुन्नालाल बघेल, इंदु सलाम, पुनीतराम टंडन, गजेन्द्र पुनेम शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.