कलेक्टर ने नियत समय में लंबित प्रकरणों को निराकृत करने के दिये निर्देश

Updated on 25-06-2025 01:27 PM

गरियाबंद। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं में प्रगति लाने आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने जनदर्शन, जनचौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल, लोक संवाद, सीपी ग्राम सहित उच्च कार्यालयों के लंबित प्रकरणों को नियत समय के भीतर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने समय-सीमा के बैठक में अनुपस्थित रहने वाले जिला अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।

श्री उईके ने कहा कि मुआवजा के लंबित प्ररकणों का शीघ्र निराकरण कर संबंधितों को मुआवजा राशि दिलाए। उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारी को राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत जितने भी आवेदन प्राप्त हुए थे, उसका निराकरण कर अलग-अलग जानकारी भू-अभिलेख कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिये। जिन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी लंबे समय से अनाधिकृत रूप से कार्यालय से अनुपस्थित है। ऐसे शासकीय सेवकों के विरूद्ध बर्खास्तगी की कार्यवाही करने को कहा। श्री उइके ने शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में बच्चों को पाठ्यपुस्तके, गणवेश वितरण की जानकारी ली। उन्होंने खरीफ सीजन 2025 में कृषक चौपाल, केसीसी कार्ड, खाद-बीज भण्डारण वितरण एवं जैविक खेती के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भण्डारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों के लिए किसानों को खाद बीज की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत जिन हितग्राहियों के लिए आवास स्वीकृत की गई है, उन्हें शीघ्र आवास बनाने के लिए प्रेरित करे। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ  जी आर मरकाम, अपर कलेक्टर  अरविंद पाण्डेय,  नवीन भगत,  प्रकाश राजपूत सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.