अतिक्रमण स्थलों को शीघ्र हटाने की कार्यवाही करने कलेक्टर ने दिये निर्देश

Updated on 27-03-2025 02:25 PM

नारायणपुर।  कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में राजस्व के विभिन्न लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा के भीतर करें, ताकि  आम नागरिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के निपटारे में प्रगति लाने के लिए पूरी गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने निर्देशित किये।

कलेक्टर ने जिले के न्यायालयवार राजस्व प्रकरणों पर कार्यवाही की जानकारी लेते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों को प्रकरण के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने न्यायालय क्षेत्रों में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, सीमांकन, डायवर्सन, वृक्ष कटाई, अभिलेख शुद्धता, ई-नामांतरण पंजी, स्वामित्व योजना, भू अर्जन, लोक सेवा गारंटी, आरबीसी 6-4, दाण्डिक प्रकरण सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने जिले के अतिक्रमण स्थलों का चिन्हांकित कर संबंधितों को 15 दिवस पूर्व नोटिस थामिल कराने के पश्चात् अतिक्रमण को हटाने कार्यवाही करने निर्देशित किये।

कलेक्टर ने जिले में सड़क दुर्घटना से मृत व्यक्तियों के परिजनों को मुआवजा राशि शीघ्र भुगतान कराने उपस्थित सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने जिले के निवासी जो प्राकृतिक आपदाओं से क्षति हुए हैं उनका प्रकरण बनाकर उन्हें राजस्व अंतर्गत शीघ्र मुआवजा दिलाने निर्देशित किया। उन्होंने उपस्थित राजस्व अधिकारियों को तहसील अंतर्गत पदस्थ शासकीय सेवकों का बैठक लेकर सरकार की  जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने तथा ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देशित किये। कलेक्टर ने तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीमांकन की प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने तहसीलवार जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों की प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का शतप्रतिशत जाति प्रमाण पत्र जारी कर वितरण कराने के निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, अभिषेक गुप्ता, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, तहसीलदार सौरभ कश्यप, सौरभ चौरसिया, चिराग रामटेके, नायब तहसीलदार वेदप्रकाश साहू, वरिष्ठ निज सहायक दीपक हिरवानी सहित राजस्व निरीक्षक उपस्थि थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.