कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की मांग व समस्याएं, 67 आवेदन हुए प्राप्त

Updated on 08-07-2025 01:02 PM

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सुना एवं अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए।

आज जनदर्शन में तहसील सारागांव निवासी देव कुमार राठौर ने पैतृक कृषि भूमि के निकट डम्प राखड़ के राख बरसात के पानी के कारण बहकर खेत में आने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम चांपा को जांच कर डम्प राखड़ को हटवाने एवं संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तहसील जांजगीर के ग्राम खैरा निवासी बैसाखा बाई साहु ने आधार कार्ड अपडेट नहीं होने के कारण वृद्धापेंशन की राशि नहीं मिलने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर ने ईडीएम को आवेदिका के आधार कार्ड को अपडेट करने के निर्देश दिए। तहसील सारागांव निवासी सोनाऊ राम रावत यादव ने बी 1, खसरा में त्रुटि सुधार करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम चांपा को शीघ्र निराकण करने के निर्देश दिए। जिला मुख्यालय निवासी शिवकुमार तम्बोली ने आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। 

इस पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे तम्बोली का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार आज जनदर्शन में राशन कार्ड, आवास सहित अन्य विषयों से संबंधित 67 आवेदन प्राप्त हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.