जन चौपाल में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश दिए

Updated on 05-08-2025 06:25 PM

महासमुंद। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में आमजन से सीधे संवाद करते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, और विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक मामले में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ग्राम दुरुगपाली विकासखंड बसना निवासी लाल बिहारी साहू ने शौचालय निर्माण कार्य में जाली हस्ताक्षर कर पैसा आहरण के संबंध में आवेदन किया जिस पर कलेक्टर ने सीईओ बसना को जांच कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। ग्राम तमोरा विकासखंड बागबाहरा निवासी द्वारका प्रसाद पांडे ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल हेतु आवेदन, ग्राम गौरिया सांकरा निवासी रंजीत भोई ने वन अधिकार भूमि को सीमांकन करने हेतु, ग्राम बिरकोनी निवासी नोहर महिलांग ने दीनदयाल भूमिहीन मजदूर न्याय योजना की राशि दिलाने, ग्राम भुरकोनी पिथौरा के ग्राम वासियों ने अवैध कब्जा हटाने, ग्राम नवापारा महासमुंद में नया उपार्जन केंद्र खोलने के संबंध में, अमृतलाल भोई महासमुंद द्वारा ग्राम परसकोल में भवन निर्माण की राशि दिलाने हेतु, सुरिन्दर सिंह महासमुंद निवासी द्वारा ग्राम पंचायत खरोरा में मुख्य मार्ग में दुकानों के अवैध निर्माण में कार्रवाई हेतु, ग्राम तिहारीपाली सराईपाली निवासी रंजीत यादव द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाने एवं ग्राम लभरा खुर्द निवासी यांशिव कुमार ध्रुव द्वारा जाति एवं निवास में त्रुटि सुधार हेतु आवेदन किया गया। कलेक्टर लंगेह ने जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.