जनदर्शन मे कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

Updated on 27-11-2024 02:04 PM

बेमेतरा। आम नागरिकों की मांग, शिकायत और संमस्याओं के निराकरण हेतु जिला कार्यालय कलेक्टोरेट बेमेतरा के दृष्टि-सभाकक्ष में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने दूर-दराज के गांव से आये ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और नियमानुसार निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। आज के जनदर्शन में 29 आवेदन आम नागरिकों के द्वारा कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। ग्राम चमारी निवासी हुकुम राम ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्का मकान बनाने हेतु आबादी भूमि प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया। सनत कुमार वैष्णव ने राशन कार्ड में नाम जुड़वाने हेतु आवेदन दिया। ग्राम नवागांव निवासी भूपेन्द्र कुमार ने फसल क्षति का मुआवजा दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम मेहना निवासी देवसिंह देशलहरे ने भुईंया पोर्टल में ऑनलाइन रिकार्ड दुरुस्त कराने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम नवकेशा के महिला स्वसहायता समूह ने सोसायटी में रखे सामग्री को हटाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम खिलोरा निवासी पेखम साहू ने घर के सामने हुए अतिक्रमण को हटाने के संबंध आवेदन दिया। ग्राम पंचायत रांका के सरपंच ने व्यावसायिक भवन का ताला खोलने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम चोंगीखपरी निवासी श्रीराम सतनामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम तेन्दुवा निवासी संतोषी बाई साहू जो कि एक पैर से दिव्यांग है और उसके पति मुकेश कुमार साहू जो कि दोनो पैर से दिव्यांग है उन्होने अपने जीवन यापन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के संबंध में कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम जेवरी निवासी भगवंतीन बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता सूची में नाम जोड़ने हेतु आवेदन दिया। इसी तरह नाम परिवर्तन कराने के संबंध में, मुआवजा राशि दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.