कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

Updated on 21-08-2024 01:47 PM

गरियाबंद। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्र से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज जनदर्शन में 40 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम सारागांव की ताराबाई कंवर ने प्रसूति सहायता राशि दिलाने , ग्राम केशोडार के सरपंच ने दर्रापारा केशोडार में खसरा भूमि को शासकीय निस्तारी तालाब निर्माण कार्य हेतु आरक्षित कराने, ग्राम कारीडोेंगरी के समस्त ग्राामवासियों ने रंगमंच, वन अधिकार पट्टा एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु, ग्राम कछारडीही के नरोत्तम सिंह ने पीएम आवास प्रदान करने, ग्राम बहेराभांठा एवं खुसरुपाली के समस्त ग्रामवासियों ने बहेराभाठा और खुसरुपाली को एक नया ग्राम पंचायत बनाने, ग्राम पंचायत बारुला के सरपंच ने अतिक्रमण हटाने एवं शराबबंदी कराने, ग्राम कुटेना के घनश्याम महिलांगे ने नल कनेक्शन करने आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.