कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

Updated on 09-09-2025 05:53 PM

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सुना एवं अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदन को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 59 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में विकासखंड बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम ताल देवरी निवासी उमेश खुटे द्वारा बैटरी चलित ट्रायसायकल दिलाने आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार तहसील अकलतरा अंतर्गत ग्राम भैसतरा धनीराम कश्यप रिकार्ड दुरुस्ती करने, तहसील बलौदा के ग्राम चारपारा निवासी संगीता गोस्वामी मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम अंगारखार निवासी भीखम लहरे राशन कार्ड संबंधी, विकासखंड बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम कपिसदा निवासी मनमोहन यादव ने अपने जमीन से बेजा कब्जा हटवाने,  सुरेंद्र मनहर पशुशेड निर्माण करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मांग एवं समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जनदर्शन में पीएम आवास पेंशन, सहायता राशि दिलाने, सीमांकन कराने सहित अन्य विषयों से संबंधित कुल 59 आवेदन प्राप्त हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
जशपुरनगर।निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा आदिवासी आवासीय कन्या परिसर विद्यालय, चंपक नगर सूरजपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान…
 10 August 2026
जशपुरनगर। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज…
 10 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जिले के ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव की नई इबारत लिखी है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी श्रीमती…
 10 August 2026
सुकमा। शिक्षण संचालनालय एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में आयोजित बेगलेस डे छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा…
 10 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मार्गदर्शन में पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच…
 10 August 2026
एमसीबी।भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर (PIB) द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन होटल हसदेव इन, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। कार्यक्रम…
 10 August 2026
अम्बिकापुर।  कलेक्टर  अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जांच के दौरान वर्तमान में…
Advt.