साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

Updated on 01-10-2024 12:23 PM

बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज मांग और शिकायतों से संबंधित लगभग 80 आवेदन मिले। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। 


साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी तहसील के ग्राम पंचायत पोड़ी के ग्रामवासी और सरपंच ने आवास योजना में गड़बड़ी करने के संबंध में रोजगार सहायक मन्नू यादव को हटाये जाने की मांग की है। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत मस्तूरी को पत्र भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शासकीय हाई स्कूल खुरदुर के व्याख्याता श्री किरण कुमार गरघट ने 10 माह से लंबित वेतन दिलाने की गुहार कलेक्टर से लगाई । उन्होंने बताया कि वेतन नहीं मिलने से पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहें है। कलेक्टर ने डीईओ को आवेदन भेजते हुए उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जनपद पंचायत तखपुर के वन प्रबंधन समिति द्वारा पौधारोपण स्थल से बेजा कब्जा हटाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। कलेक्टर ने मामले को तखतपुर एसडीएम को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई करने कहा। ग्राम पंचायत खम्हरिया के सरपंच एवं ग्रामवासियों ने बताया कि वे विगत 6 माह से ट्रांसफार्मर के जल जाने से बिजली की समस्याओं से जूझ रहे है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग को लिखित में जानकारी देने के बाद भी उचित कार्रवाईन नहीं की गई है। कलेक्टर ने आवेदन बिजली विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 


बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चोरहा देवरी की संरपंच ने स्कूल में पदस्थ भूपेन्द्र बंजारे का अन्यत्र ट्रांसफर करने की मांग की। बेलतरा तहसील के लखराम गांव निवासी चंडीबाई ने जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। ग्राम मोहरा निवासी देवी लाल रजक 13 वर्षाे से तेंदूपत्ता कार्यालय वनविभाग के गोदाम में चौकीदार के पद पर कार्य कर रहे है। उन्होंने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि पारिवारिक समस्याओं को देखते हुए उन्हे चौकीदार पद से नहीं निकाला जाए। कलेक्टर ने इस आवेदन को डीएफओ को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.