कलेक्टर ने कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक

Updated on 18-01-2025 02:25 PM

राजनांदगांव।  कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह एवं प्रशिक्षु आईपीएस ईशु अग्रवाल उपस्थित थे। कलेक्टर  अग्रवाल ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन होने वाले है, इसके लिए सभी तैयार रहें। उन्होंने संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय निर्वाचन होने के कारण अभ्यर्थी इस निर्वाचन में मतदाता के ज्यादा संपर्क में रहते है। इसलिए यह निर्वाचन संवेदनशील होता है। उन्होंने मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केन्द्रों में बाउंड्रीवाल नहीं है, वहां बेरिकेटिंग की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक बहिष्कार जैसे प्रकरण बहुत आते है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता लाना बहुत जरूरी है। उन्होंने ऐसे प्रकरणों की कानूनी जानकारी देते हुए उसका निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई व्यक्ति अवैध करोबार करता है, तो उसे उसी स्थिति में रोकना होगा और उस पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी। जिससे अन्य अपराधिक घटनाओं पर रोक लग सके। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना से घायल व्यक्ति को 12 हजार 500 रूपए और मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों को शीघ्र तैयार कर उसे स्वीकृत करना चाहिए। जिससे उनके परिवार को समय में राहत मिल सके। उन्होंने हिट एण्ड रन के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जिससे प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।
कलेक्टर अग्रवाल ने अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा सड़क दुर्घटना होने वाले स्थानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे स्थानों का संयुक्त रूप से निरीक्षण करने कहा। सड़क दुर्घटना के कारणों की जानकारी लें और उसका तकनीकी रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में हेलमेट जागरूकता, यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अच्छा कार्य कर रहा है, तो उसको प्रोत्साहित करें। उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए नियमित कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं होने वाली है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के 3 विभिन्न ग्रामों में पशु आश्रय स्थल बनाया गया है। पशु आश्रय स्थल में राष्ट्रीय राजमार्ग में घुमने वाले पशुओं को रखा जा सकता है। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग में पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर कमी आयेगी।
पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग ने सभी अधिकारियों को जनसामान्य के प्रति व्यवहार अच्छा रखने के निर्देश दिए। अपने कार्य प्रणाली को अच्छा करने कहा। उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को मिल कर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकर उन क्षेत्रों में विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक सौहाद्र्र को बिगाडऩे वाले अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों का चिन्हांकन कर उनके उपर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को अपने-अपने स्तर पर क्या सुधारात्मक कार्रवाई कर सकते हैं उसे अवश्य करें।
पुलिस अधीक्षक  गर्ग ने सभी अधिकारियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके साथ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी ट्रैफिक नियमों का उपयोग करने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने सभी को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने क्षेत्र में चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें जनभागीदारी से मिले हेलमेट का वितरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों के पालन करने के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट नियमित पहनने के लिए जागरूक करने कहा। इसके साथ ही नशे के विरूद्ध जागरूकता, साईबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजनांदगांव शहर में प्रोजेक्टर त्रिनेत्र चल रहा है। जिससे कई प्रकार की अपराधिक घटनाओं का समाधान करने में सहयोग मिला है। इसी तरह अपने-अपने क्षेत्र में जनजागरूकता लाते हुए सीसीटीवी लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने कहा। जिससे अपराधिक घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने अवैध तरीके से नशे के पदार्थों के विक्रय पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक बहिष्कार के प्रकरण बहुत आ रहे है। इसके कारण को समझकर उसका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। सामाजिक बहिष्कार के संबंध में कानूनी व्यवस्थाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशीलतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण बड़ी समस्या है। उन्होंने साउंड सिस्टम को निर्धारित मापदण्ड के अनुसार संचालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम राजनांदगांव  खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़  मनोज मरकाम, एसडीएम डोंगरगांव  श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.