कलेक्टर ने साथी परियोजना के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक

Updated on 21-03-2025 02:01 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला स्वसहायता समूह के विभिन्न उत्पादों एवं कृषक उत्पादक संगठन के विभिन्न फसलों के उत्पादन एवं विपणन हेतु साथी परियोजना के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की साथी परियोजना अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना, कृषकों की आय को दोगुना करना तथा मेक इन इंडिया, लखपति दीदी परियोजना को बढ़ावा देना है। साथी परियोजना के तहत पूरे देश के सभी राज्यों के प्रत्येक जिले में साथी बाजार स्थापित किया जाना है। किसानों की आय दोगुनी करने, महिला स्वसहायता समूह को मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण योजना है।

इस योजना अंतर्गत जिले के किसानों तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु समूह की महिलाओं को एक अच्छा प्लेटफार्म प्राप्त होगा। साथी बाजार में स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा तथा उन्हें एफपीओ के माध्यम से अपने कृषि उत्पादों एवं अन्य उत्पादों की बिक्री तथा मार्केटिंग का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। स्थानीय स्तर पर बनाए हुए उत्पादों की बिक्री, प्रसंस्करण, पैकेजिंग जैसे कार्य कर सकेंगे। दुकान एवं कोल्ड स्टोरेज जैसी सुविधा भी होगी। उद्यमिता के विकास के लिए लघु एवं मध्यम उद्यम को बढ़ावा देने हेतु शून्य लागत पर किराए की जगह प्रदान की जाएगी। उन्होंने साथी बाजार की स्थापना के लिए आवश्यक बजट, स्थल चयन, एफपीओ एवं स्वसहायता समूह के व्यवसाय के चयन के संबंध में चर्चा की।

उन्होंने बताया कि कृषि उपज मंडी में साथी बाजार के संचालन के लिए स्थान का चिन्हांकन कर लिया गया है। इसे विकसित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रिया यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर साथी संस्कारधानी फामर्स प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड के नाम की स्वीकृति की जानकारी दी गई। जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने कहा कि साथी परियोजना अंतर्गत साथी बाजार एक बहुत अच्छी अवधारणा है। जहां शहर के प्राईम लोकेशन में समूह की महिलाओं तथा एफपीओ को स्थान प्राप्त होगा।

जहां वे अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि साथी बाजार में कृषक एवं एफपीओ तथा समूह की महिलाएं सीधे ग्राहक को बाजार दर पर अपने प्रोडक्ट बिक्री कर सकेंगे। जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। साथी परियोजना के स्टेट हेड अनुराग लाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कृषक उत्पादन संगठन तथा महिला स्वसहायता समूह के उत्पादन से लेकर विपणन तक सहयोग करने के लिए स्वदेशी मॉल थीम पर साथी बाजार की स्थापना एफपीओ तथा महिला स्वसहायता समूह को मजबूत बनाने के लिए साथी परियोजना अंतर्गत साथी बाजार की स्थापना की जा रही है। जिसके तहत जिले मेें बाजार संचालक के लिए एफपीओ का महासंघ होगा। साथी बाजार में समूह तथा एफपीओ सीधे अपने उत्पादों को बाजार दर पर ग्राहकों को बिक्री कर सकते हैं।

लोकल टू ग्लोबल की अवधारणा के अनुरूप एवं सामान्य सुविधा केन्द्र स्थापित किया जाएगा। जहां स्वसहायता समूह, एफपीओ तथा लघु व मध्यम उद्यमियों के उत्पादों को प्रसंस्करण कर पैकेजिंग, ब्रांडिग एवं मार्केटिंग सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथी बाजार में कृषक सहायता केन्द्र, सुपर मार्केट, स्पेशल प्रमोशन जोन होंगे। लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नि:शुल्क स्थल प्रदान किया जाएगा। इस स्पेशल प्रमोशन जोन अंतर्गत वे अपने उत्पादों को रियायती दरों पर बिक्री कर सकते हंै।

फूड जोन एवं गेमिंग जोन भी होंगे। प्रत्येक जिले में साथी बाजार का संचालन एफपीओ फ्रेडरेशन द्वारा किया जाएगा। जिसमें 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथी परियोजना से किसानों, महिलाओं, लघु एवं मध्यम उद्यमी सशक्त होंगे। साथी परियोजना के माध्यम से फसलों का भंडारण सुविधा उपलब्ध होने से फसल कटाई के पश्चात होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा तथा किसानों की आय में वृद्धि होगी।

उत्पादन से वितरण तक कृषकों की सहभागिता रहेगी। पूरे देश के साथी बाजार आपस में जुड़े होंगे व एफपीओ तथा स्वसहायता समूह देश के किसी भी साथी बाजार में अपना उत्पाद रखकर बिक्री का विकल्प होगा। को-ऑर्डिनेटर साथी टेक्नो प्रोन्यर्स प्राईवेट लिमिटेड रायपुर से आये मनीष साहा ने आवेदन, टेंडर, पंजीयन कराने, ले-आऊट, अनुबंध एवं प्रक्रिया तथा साथी बाजार में दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डेय, सहायक संचालक उद्यानिकी राजेश शर्मा, नगर एवं ग्राम निवेश के उप संचालक कमल सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गुंजन झा, कृषि उपज मंडी सचिव टीआर वर्मा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, नीति आयोग के प्रतिनिधि तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक पीनाकी डे सरकार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.