कलेक्टर ने बसों के संचालन एवं संधारण के मद्देनजर अधिकारियों की ली बैठक

Updated on 25-06-2025 01:11 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनांदगांव जिला अर्बन पब्लिक सोसायटी राजनांदगांव के बस आपरेटर द्वारा बसों के संचालन एवं संधारण के मद्देनजर नगर पालिक निगम, जिला परिवहन अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सिटी बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है तथा इसका संचालन एवं संधारण नहीं होने के कारण इन बसों के मरम्मत हेतु शासन को प्राक्कलन भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बसों के ऑपरेटर्स के कार्य निरस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बसों का तकनीकी मूल्यांकन कर शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। उन्होंने धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना तथा एमएमयू के लिए लगाए जा रहे शिविर के संबंध में जानकारी ली।

नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 के बाद बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है और बस ऑपरेटर्स को नोटिस भी दिया गया है। अब तक बसों का संचालन नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव शहर के लिए 20 सिटी बस है, जिसका संचालन नहीं किया जा रहा है। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी  आनंद शर्मा, जिला खनिज अधिकारी, मुख्य नगर पालिक अधिकारी डोंगरगांव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.