कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग की ली बैठक

Updated on 27-03-2025 02:30 PM

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेकर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती, मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए पोषण आहार वितरण, सखी, बाल कल्याण समिति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।  

कलेक्टर श्री वसंत ने निर्देश दिए कि जिले में 6 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएं। इसके लिए सीएससी के कम्प्यूटर ऑपरेटर्स के साथ समन्वय कर समय सारणी बनाई जाए ताकि शत-प्रतिशत बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा सकें। कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के बाल संप्रेक्षण गृह,आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को 15 मई तक पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में प्राप्त दावा-आपत्तियों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए। मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों को कुपोषण चक्र से बाहर निकालने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे बच्चों के घर-घर जाकर माताओं को जागरूक किया जाए और उन्हें अतिरिक्त पौष्टिक आहार समय पर वितरित किया जाए। कलेक्टर ने विभाग को राज्य स्तर पर अग्रणी स्थान प्राप्त करने हेतु सभी इंडिकेटर्स में परफॉर्मेंस सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि  जिले सभी आंगनबाड़ी भवनों में आंतरिक एवं बाह्य विद्युत व्यवस्था अनिवार्य की जाए। कलेक्टर ने जिले में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ“ अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों, बाल विवाह रोकथाम, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति, बाल गृह, बालिका गृह और खुला आश्रय गृह की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को समय-समय पर इन संस्थाओं का निरीक्षण करने और नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने 28 मार्च को कटघोरा में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह की तैयारी करने और पात्र लोगों का चयन कर विवाह संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने महतारी वंदन योजना की भी समीक्षा की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रेणु प्रकाश, सीडीपीओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.