कलेक्टर ने नक्सल पुनर्वास नीति के संबंध में ली बैठक

Updated on 25-06-2025 01:09 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने नक्सल पुनर्वास नीति-2025 के संबंध में आज कलेक्टर कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. भुरे ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीडि़त परिवारों को पुनर्वास नीति अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के विशेष परियोजना के माध्यम से लाभान्वित करने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने जिले में आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीडि़त परिवारों को पक्के आवास का लाभ देने एवं अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ दिलाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए विभिन्न प्रावधान का पालन करने आवश्यक निर्देश दिए। ऐसे परिवारों को नियमानुसार विद्युत कनेक्शन, शिक्षा, छात्रवृत्ति, शासकीय नौकरी, आर्थिक सहायता, मनरेगा कार्ड, खाद्यान्न सहायता एवं अन्य सुविधाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा। कलेक्टर ने जिले में आत्मसमर्पित नक्सली, नक्सली घटनाओं में मृत एवं घायलों की जानकारी लेकर आवश्यक पात्रता परीक्षण कर पुनर्वास नीति के तहत जरूरी कार्रवाई करने के लिए कहा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, प्रशिक्षु वनमंडलाधिकारी  अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मुकेश ठाकुर एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.