कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के संबंध में बैठक ली

Updated on 23-07-2025 12:17 PM

राजनांदगांव।  कलेक्टर  सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित होगा। इसके लिए उन्होंने आवश्यक तैयारी हेतु अधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे। उन्होंने समारोह स्थल में साफ-सफाई, बेरिकेटिंग, मंच, साज-सज्जा, दर्शक दीर्घा, पेयजल, विद्युत, पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली, पुरस्कार वितरण सहित अन्य आवश्यक तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वल्पाहार की व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालय एवं सार्वजनिक महत्व के भवनों में रोशनी की व्यवस्था करें। स्वतंत्रता दिवस के पहले उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम की सूची प्रस्तुत करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि सभी कार्यालयों में अच्छी तरह साफ-सफाई होना चाहिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी  आयुष जैन, अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव  खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव  श्रीकांत कोराम, एसडीएम डोंगरगढ़  अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.