कलेक्टर ने त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में बैठक ली

Updated on 29-11-2024 01:10 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़ ।  स्थानीय निर्वाचन अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जनपद और नगरीय निकाय के प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली।बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से नगरीय निकाय के परिसीमन में दावा आपत्ति व मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में प्राप्त दावा आपत्ति एवं निराकरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारी से  दोनों चुनाव के सभी प्रकार के फॉर्म, नियमावली पुस्तिका आदि की प्राप्ति की जानकारी ली। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों, मास्टर ट्रेनर, मतदान केन्द्र, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान,  वाहन व्यवस्था, मतपेटी की आवश्यकता, मतगणना हेतु भवन, नियंत्रण कक्ष की स्थापना, निर्वाचन में पुलिस या अर्द्धसैनिक बल की आवश्यकता, पुलिस या अर्द्धसैनिक बल को अव्यवस्था के निराकरण में उनके कर्तव्य की  प्रशिक्षण आदि के संबंध में चर्चा कर निर्वाचन का रूपरेखा तैयार किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एस के टंडन, एसडीएम प्रखर चंद्राकर, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल, तहसीलदार आयुष तिवारी, मनीष सूर्यवंशी, नीलिमा अग्रवाल, कोमल साहू, पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना, निर्वाचन प्रभारी व सहायक राजस्व अधीक्षक कमलकांत स्वर्णकार, विनोद बंजारे सहित अन्य प्रभारी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.