ग्रीष्मकाल में पानी की समुचित प्रबंध सुनिश्चित कराने कलेक्टर ने ली बैठक

Updated on 28-02-2025 10:31 AM

बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में गर्मी के मौसम में जिले के आम नागरिकों के लिए पानी की समुचित प्रबंध सुनिश्चित कराने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिससे कि गर्मी के मौसम में आम जनता को अपने आवश्यक कार्यों के लिए पानी की समस्या से जुझना न पड़े। उन्होंने अधिकारियों को ग्रीष्मकाल के दौरान पानी की कमी की समस्या वाले गांवों को चिन्हित कर उन स्थानों पर पेयजल एवं निस्तारी हेतु समुचित मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। श्री चन्द्रवाल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके लिए कार्य योजना बनाकर समय रहते जरूरी उपाय करने को कहा। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सुक्रांत साहू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में जिले के आम नागरिकों को पेयजल, निस्तारी आदि अति आवश्यक कार्यों के लिए पानी की प्रबंध करने में किसी प्रकार की कठिनाई नही होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को स्थिति पर नजर रखते हुए इस कार्य की सतत माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने जिले में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने विकासखण्डवार जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.