कलेक्टर ने ली सीएसईबी के अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर्स की बैठक

Updated on 30-05-2025 12:51 PM

राजनांदगांव ।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शासन की महत्वपूर्ण परियोजना रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के क्रियान्वयन की धीमी प्रगति तथा विद्युत विभाग के निर्माणाधीन कार्य के मद्देनजर सीएसईबी के अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के अंतर्गत जिले में 180 करोड़ रूपए के कार्य प्र्रगतिरत है, जो मेसर्स स्टरलिंग एण्ड विल्संस प्राईवेट लिमिटेड को दिया गया है। उन्होंने कार्य में धीमी प्रगति को देखते हुए कंपनी को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंप फिडर, बस्ती फिडर के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। लापरवाही करने तथा कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे कांट्रेक्टर जो समय पर कार्य नहीं कर रहे है, उन्हें ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्युत आपूर्ति के दृष्टिगत भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पंप फिडर एवं बस्ती फिडर को पृथक करना जरूरी है और यह कार्य प्राथमिकता से होना चाहिए। उन्होंने जिले में रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के अंतर्गत समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत शासकीय, अर्धशासकीय, नगरीय निकायों में विद्युत कनेक्शन प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर स्थापित किया जाना है। इस कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए आंधी, तूफान के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में यथाशीघ्र मेंटेनेंस करने के निर्देश दिए।

कार्यपालन अभियंता  आरके गोस्वामी ने बताया कि जिले में रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत 180 करोड़ रूपए के कार्य प्रारंभ है। मेसर्स स्टरलिंग एण्ड विल्संस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा निराशाजनक प्रगति को देखते हुए पत्र लिखा गया था। इसी तारत्मय में 50 प्रतिशत शेष कार्यों को पूर्ण करने के लिए तीन कंपनी इंजीनियर्स कंबाईन, आईपी पटेल, फ्यूचर इंजीनियरिंग द्वारा सहयोग लिया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता प्रोजेक्ट  एमके साहू, मेसर्स स्टरलिंग एण्ड विल्संस प्राईवेट लिमिटेड के  बी बाला ब्रम्हम, इंजीनियर्स कंबाईन के  सुबोध ठाकुर, आईपी पटेल कंपनी के  राजेन्द्र पटेल, फ्यूचर इंजीनियरिंग के  संजय कुमार एवं अन्य अधिकारी एवं कान्ट्रेक्टर उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.