कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की ली समीक्षा बैठक

Updated on 08-09-2024 11:22 AM

अम्बिकापुर । कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में शनिवार को जिले के सभी शासकीय और सीबीएससी पाठयक्रम संचालित अशासकीय हाईस्कूल व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक शासकीय बहु. उ.मा. विद्यालय अम्बिकापुर के सभा कक्ष में आयोजित की गई।


कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता और असफलता के कारणों को जाना। जिले में 12 शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल ऐसे हैं जिनका परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इसी तरह 38 हाई स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इन स्कूलों के प्राचार्यों ने बताया कि स्कूल में उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके साथ ही प्रतिदिन कार्ययोजना के अनुरूप बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।


प्राथमिक शिक्षा को करना होगा मजबूत, प्राचार्यों से लिए सुझाव -


बैठक में कलेक्टर ने प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा के स्तर को मजबूत करने के संबंध में प्राचार्यों से सुझाव लिए। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शाला के स्तर पर ही शिक्षा को मजबूत करना होगा जिससे आगे की कक्षाओं में बच्चों को आसानी हो। कलेक्टर ने इस सुझाव पर संज्ञान लिया और कहा कि प्राथमिक शालाओं में व्यवस्था में सुधार किया जायेगा।


शहरी क्षेत्र और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में परीक्षा परिणाम में तुलनात्मक अंतर हो सकता है। हमें प्रयास करना होगा कि परीक्षा परिणाम बेहतर हो, अधिक से अधिक बच्चे बेहतर अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने में सक्षम हो सकें। यदि प्राचार्य चाहे तो स्कूलों के परिणाम बेहतर हो सकता है।

कलेक्टर ने कहा कि हर माह प्राचार्यों के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें उनकी रणनीति पर चर्चा होगी। माइक्रो लेवल पर बेहतर परिणाम की तैयारी करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्यों को जेईई और नीट के लिए बच्चे चिन्हांकित कर सूची देने के निर्देश दिए। शासकीय स्कूलों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम, कार्ययोजना सहित कलेक्टर ने ड्रॉप आउट रेट पर चर्चा की।


कलेक्टर ने ली जिले के निजी स्कूलों के संचालक, प्राचार्यों की बैठक


बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर ने निजी स्कूल संचालकों से स्कूलों में विद्यार्थियों के संख्या एवं उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में एनसीईआरटी के अतिरिक्त अन्य प्रकाशकों की पुस्तकों का उपयोग नहीं किया जाये, इससे पालकों पर आर्थिक दबाव पड़ता है। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अनिवार्य रूप से बेसिक विषयों की किताबें एनसीईआरटी की ही उपयोग किया जाए। विद्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था एवं उपलब्धता की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि स्कूलों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हो, इसके लिए आरओ लगवाएं। वहीं शौचालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालयों में शिकायत पेटी की भी जानकारी ली।


 उन्होंने कहा कि नियमित रूप से पालक- शिक्षक बैठक का आयोजन किया जाए, जिसमें पालकों से पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के व्यवहार के सम्बन्ध में चर्चा करें। शिक्षक बच्चों की समस्या समझें, उनसे बात करें तथा बच्चों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। समय-समय पर बच्चों की काउंसलिंग करवाएं, आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन से सम्पर्क करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.