कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक

Updated on 02-04-2025 12:13 PM

बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र में जनता से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। सीमांकन, विवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, भू-अर्जन की प्रगति, लंबित आवेदन, राशन वितरण, मूल निवास, जाति एवं आय प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा।

राजस्व पखवाड़ा: जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

कलेक्टर शर्मा ने बताया कि इस माह से जिले में राजस्व पखवाड़ा शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शिविर लगाए जाएंगे। सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे शिविरों की तैयारी समय रहते पूरी कर लें, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

धान उठाव, मनरेगा और पीएम जनमन योजना की समीक्षा

बैठक में धान उठाव, पीएम जनमन योजना एवं मनरेगा के तहत श्रम आधारित कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए और लंबित मजदूरी भुगतान शीघ्र किया जाए।

वय वंदन योजना के शिविर 4 से 6 अप्रैल तक

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वय वंदन योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों के लिए 4 अप्रैल से 6 अप्रैल तक शिविर लगाए जाएं। साथ ही, शहरी निकाय क्षेत्रों में 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक विशेष शिविर आयोजित कर वय वंदन योजना के कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य निरीक्षण जैसी सेवाओं को भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हैंडपंप एवं नलकूपों की मरम्मत जल्द से जल्द कराने और जरूरत पड़ने पर जल परिवहन की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा।

कार्यालय में नियमित उपस्थिति और औचक निरीक्षण के निर्देश

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी आरआई एवं पटवारियों को अपने क्षेत्र में नियमित रूप से उपस्थित रहने को कहा गया। इसके अलावा, प्रभारी अधिकारियों को कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनता से सीधा संवाद और जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। कलेक्टर जनदर्शन के प्रकरण, शिकायत पत्र और ग्राम स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन कर आमजन की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए।बैठक में जिला पंचायत सीईओ टेकचंद्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, अंकिता गर्ग सहित जिले के एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.