10वीं और 12वीं में जिले के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान

Updated on 20-05-2025 11:51 AM

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2024-25 में जिले के प्रावीण्य सूची में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सूरजपुर जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं का आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन से विद्यार्थियों ने सौजन्य भेंट की । इस अवसर पर कलेक्टर श्री जयवर्धन ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों से उनके परीक्षा परिणाम, अध्ययन पद्धति एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रेरणादायक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा और विद्यार्थियों को और भी कड़ी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कक्षा 12वीं में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कु. कुमकुम राजवाड़े, सेजेस बतरा; अभिषेक कुमार यादव, शा. उ. मा. वि. देवनगर एवं कु. ज्योति साहू, शा. उ. मा. वि. कंदरई शामिल हैं। वहीं कक्षा 10वीं के छात्रों में आयुष कुमार एवं स्वयम थवाईत (ग्लोबल पब्लिक स्कूल सूरजपुर), सतीश सिंह (सेजेस नवापारा सूरजपुर), मो. अम्बर खान (सरस्वती हा. से. सूरजपुर), कु. आस्था राजवाड़े (शा. उ. मा. वि. श्यामनगर), कु. आराध्या गुप्ता, कु. प्रिन्सी गुप्ता एवं अनुराग गुप्ता (सेजेस भैयाथान) को भी सम्मानित किया गया।स गरिमामय अवसर पर जिला पंचायत सूरजपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदनी साहू, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल (सूरजपुर), श्री अजय मोडियम (प्रेमनगर), श्री सागर सिंह (भैयाथान), श्रीमती ललिता भगत (प्रतापपुर), डिप्टी कलेक्टर श्रीमती चांदनी कंवर, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा, जिला परियोजना समन्वयक श्री शशिकांत सिंह, सहायक संचालक श्री रविन्द्र सिंहदेव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.