कलेक्टर ने 4 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Updated on 28-07-2025 11:50 AM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल, व्यापम द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जिसमें कुल परीक्षार्थी 4361 में से 3662 उपस्थित और 699 अनुपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ के 4 परीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद विद्यालय, आईटीआई, संत थॉमस और अशोका पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यापम परीक्षा के लिए जिले के नोडल अधिकारी सह डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू उपस्थित थे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए विशेष रूप से महिला सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की गई है। हर केंद्र पर फ्रिस्किंग की अनिवार्य प्रक्रिया अपनाई गई। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस आदि को परीक्षा केंद्र में लाने की अनुमति नहीं था।

प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की पहचान प्रवेश पत्र के साथ साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी और अन्य पहचान पत्र केआधार पर किया गया। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले कड़ाई से चेकिंग किया, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।

14 परीक्षा केन्द्र का नाम

जिले में शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय, सारंगढ

स्वामी आत्मानंद स्कूल सारंगढ़, शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय सारंगढ़, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बरमकेला, मोना मार्डन हायर सेकेण्डरी स्कूल सारंगढ़, संत थामस हायर सेकेण्डरी स्कूल बाबाकुटी सारंगढ़, अशोका पब्लिक स्कूल सारंगढ़, सी.पी.एम.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय सारंगढ़, सी.पी.एम. हायर सेकेण्डरी स्कूल सारंगढ़, शास.उ.मा.विद्यालय हरदी, शासकीय हाईस्कूल दानसरा, शासकीय आईटीआई चंदाई सारंगढ़, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल गोड़म और शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय बरमकेला को परीक्षा केंद्र बनाया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.