कलेक्टर ने किया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान दलों के प्रथम चरण प्रशिक्षण का निरीक्षण

Updated on 03-02-2025 01:06 PM

नारायणपुर। जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के मतदान दलों के अधिकारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दिया दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममर्गाइं ने त्रिस्तरीय पंचायत के मतदान दलों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए सभी कक्षों में दिये जा रहे मतदान दलों के अधिकारियों का प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए उपस्थित मतदान दलों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं ने इस कार्यशाला का निरीक्षण किया और मतदान दलों को चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से बिना किसी त्रुटि के संपन्न कराने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन कमलेश सिंह, जी.एस. ठाकुर एवं अन्य  मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया गया। प्रथम पाली सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें  पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। दूसरी पाली दोपहर 1 से 4 बजे तक चली, जिसमें 330 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी शामिल हुए। जनपद पंचायत नारायणपुर में मतदान अधिकारियों का द्वितीय चरण प्रशिक्षण 8 फरवरी को एवं तृतीय चरण प्रशिक्षण 13 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में जनपद पंचायत ओरछा क्षेत्र में भी 135 पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित दिया गया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर जय उराव, तहसीलदार सौरभ कश्यप, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद प्राचार्य मनोज बागडे, बीईओ कृष्णनाथ गोटा उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.