अटल टिकरिंग लैब के मॉडलों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Updated on 30-04-2025 01:03 PM

धमतरी। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज स्थानीय शिव सिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर अटल टिकरिंग लैब में बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का निरीक्षण किया। उन्हांने कहा कि अटल टिकरिंग लैब बच्चों में रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ाने का अच्छा माध्यम है। कलेक्टर ने बच्चों से उनके द्वारा बनाए गए मॉडल्स के बारे में विस्तार से पूछा और भविष्य में उपयोग में आने वाले मॉडल बनाने प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडल्स की सराहना की और उनका उपयोग अपने आसपास भी करके देखने कहा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चों से स्कॉलरशिप का लाभ मिलने की भी जानकारी ली। साथ ही समर कैम्प आदि के बारे में भी पूछा।

जिले के 14 स्कूलों के अटल टिकरिंग लैब में तैयार किए गए लगभग 20 मॉडल्स का प्रदर्शन आज शिव सिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इनमें मेडिसीन डिस्पेंसर, एलपीजी डिटेक्टर, टचलेस लेम्प्स, ब्लूटूथ कंट्रोल डोर लॉक, जानवरों से फसलों की सुरक्षा, गैस लीकेज सिस्टम, स्मार्ट लॉकर, स्मार्ट डस्टबीन, स्मार्ट ब्लाइंर्ड स्टीक, डेमो सोलर लाईट, एयर एंड वाटर क्वालिटी इंडेक्स सहित विभिन्न प्रकार के मॉडल्स प्रदर्शित किये गये। इन प्रदर्शनियों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबलपुर के लूकेश कुमार का मॉडल प्रथम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरमुड़िया के उमेश देवांगन का मॉडल दूसरा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूद्री के कुमारी सोनम का मॉडल तीसरे स्थान पर रहा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगदल्ले ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती बी.मैथ्यू, डीएमसी  सूर्यवंशी, एपीसी  खेमेन्द्र साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.